जिले में 200 अतिरिक्त मॉडल सीआई वीएचएसएनडी की हुई शुरुआत, सीएमओ ने कैम्पियरगंज में किया निरीक्षण
सीएमओ ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में भी पाया गया कि प्रसव पूर्व चार जांचों, नियमित टीकाकरण, बॉस्केट ऑफ च्वाइस, बुलावा पर्ची के इस्तेमाल, आईईसी की उपलब्धता, जांच संबंधी गोपनीयता और सत्र स्थल पर फंक्शनल शौचालयों के मामले में स्थिति सुधरी है। इसे देखते हुए जिले के 200 अतिरिक्त सत्रों को शामिल करने का फैसला लिया गया। विभाग का प्रयास है कि दिसम्बर के अंत तक जिले के कुल सत्रों में से कम से कम पचास प्रतिशत सत्रों को मॉडल बना दिया जाए।
सीएमओ ने बताया कि मॉडल सीआई वीएचएसएनडी व सीआई यूएचएसएनडी का लक्ष्य शत प्रतिशत प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन सेवाएं, अति कुपोषित बच्चों का प्रबन्धन, ई-कवच कवरेज, आभा आईडी सृजन, आयुष्मान भारत योजना कार्ड का सृजन, टीबी मुक्त अभियान, गैर संचारी रोगों की स्क्रिनिंग और लाभार्थी केंद्रित परामर्श सेवा उपलब्ध कराना है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें