भाजपा बताये कि 2014 के मुकाबले देश का क्षेत्रफल अब कितना है: अखिलेश

लखनऊ 05 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तिरंगा यात्रा पर कटाक्ष करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार बताये कि 2014 के मुकाबले अब देश का क्षेत्रफल कितना है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती के मौके पर उन्होने कहा कि भाजपा सरकार बताये कि जब 2014 में वह केंद्र की सरकार में आयी थी तब देश का क्षेत्रफल कितना था और अब देश का क्षेत्रफल कितना है। भाजपा सरकार जब ये जवाब दे दे तब तिरंगा लेकर घूमे।
उन्होने कहा कि श्री जनेश्वर मिश्र ने जीवनपर्यंत समाजवादी आंदोलन को मजबूत किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र और मुलायम सिंह यादव ने जो समाजवादी रास्ता दिखाया था, उसी से देश और समाज में खुशहाली आयेगी समाजवादी सिद्धांतों और कार्यक्रमों से हर वर्ग को सम्मान मिलेगा। समाजवादी सिद्धांतों पर चलकर देश मजबूत होगा। देश की सीमाएं मजबूत होगी।
श्री यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र पार्क में समाजवादी सरकार ने सबसे बड़ा तिरंगा झंडा लहराया था। यहां पर पीएसी, पुलिस के बैण्ड समय-समय पर परेड करते थे। तिरंगा के दुश्मन लोगों ने परेड बंद करवा दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास