उप्र विधानसभा सत्र: मानसून सत्र के दौरान 24 घंटे कार्यवाही चला सकती है सरकार

लखनऊ, 09 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। सरकार सत्र के दौरान विपक्ष का जवाब देने के लिए तैयार है। इस बीच सूत्रों की माने तो सरकार इस दौरान एक साथ 24 घंटे तक सदन की कार्यवाही चलेगी।

विधानसभा से जुड़े सूत्रों की माने तो 13 अगस्त को सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी जो लगातार 14 अगस्त 11 बजे तक चल सकती है । इस दौरान सदन में “उत्तर प्रदेश के विकास के सतत आयाम” विषय पर सरकार चर्चा करा सकती है।
जानकारी के अनुसार इसमें सभी मंत्री प्रदेश के 2047 तक के विकास का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे। सदन में उस पर चर्चा होगी।
बीजेपी गठबंधन की विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को लोकभवन में होगी जिसमे बीजेपी और उसके सहयोगी दल के विधायक मौजूद रहेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक सोमवार शाम समाजवादी पार्टी में बुलाई गई है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, इस बैठक में नेता सदन योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद थे।
बैठक में चर्चा हुई कि सदन की कार्रवाई को सुचारू रूप से कैसे चलाया जाए।सरकार ने आश्वासन दिया कि विपक्ष की सभी जायज मांगों को सुना जाएगा।
इस बीच, विधानसभा सत्र को लेकर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई।
माना जा रहा है कि सोमवार से शुरू हो रहे सत्र में विपक्ष कानून व्यवस्था, पीडीए पाठशाला, बाढ़, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे उठा सकता है, जबकि सरकार इन मुद्दों पर विपक्ष का जवाब देने के लिए तैयार है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास