कर्तव्य भवन-3 आत्मनिर्भर भारत की संकल्प शक्ति, समृद्ध मूल्यों का प्रतीक: खट्टर
नयी दिल्ली, 06 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि
कर्तव्य भवन-3 आत्मनिर्भर भारत की संकल्प शक्ति, सुशासन की प्रतिबद्धता और जनसेवा के समृद्ध मूल्यों का प्रतीक है,जो हमारे राष्ट्रीय गौरव और समृद्ध विरासत को दर्शाता है।
श्री खट्टर ने कर्तव्य भवन-3 के उद्घाटन के मौके पर कहा कि पूरा भवन राष्ट्रीय गौरव और समृद्ध विरासत को दर्शाता है।
उन्होंने इस अवसर पर उन सभी का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस भवन को खड़ा करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने आज समय की जरूरत को समझते हुये ‘कर्तव्य भवन’ राष्ट्र को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि कर्तव्य पथ का यह नाम श्री मोदी द्वारा ही सुझाया गया, और यह एक कर्मयोगी की सोच की उनकी अलग ही पहचान को दर्शाती है। दस कर्तव्य भवनों की श्रृंखला में यह कर्तव्य भवन-3 देश को समर्पित है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें