सीएम युवा कॉनक्लेव में 30 हजार से ज्यादा युवाओं ने दिखाया उत्साह

लखनऊ, 01 अगस्त (वार्ता) लखनऊ में आयोजित सीएम युवा कॉनक्लेव एवं एक्सपो-2025 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को हो गया जिसमें 30 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 जुलाई को एक्सपो का उद्घाटन किया था और विभिन्न ब्रांड प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया था। एक्सपो की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए एक दिन बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया। तीन दिनों में प्रतिष्ठित ब्रांड्स जैसे डॉ. गैराज, एमबीए मखानावाला, अमूल, किड्ज़ी, टाटा पावर, दवा इंडिया आदि ने अपने बिजनेस मॉडल्स का प्रस्तुतिकरण किया।
इसमें क्यूटीएम पे ने 2,200, टेम्पो सोलर ने 1,000, वाउ ग्रीन ने 400 और यूपी कैंटीन ने 300 प्रॉस्पेक्ट्स जुटाए। इसके अतिरिक्त, अमूल ने यूपी में 7,500 यूनिट्स खोलने की बात कही, वहीं लूम सोलर ने 2,000 और बर्गर कंपनी ने 500 यूनिट्स का लक्ष्य साझा किया।
उद्घाटन सत्र में कानपुर की प्रभुनूर कौर, लखनऊ के विजय पांडेय, शशांक चौरसिया, तूबा सिद्दीकी और सीतापुर के अमरदीप सिंह ने अपने स्टार्टअप अनुभव साझा किए, जिसे मुख्यमंत्री सहित सभी ने सराहा। वहीं एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने दूसरे दिन भ्रमण कर युवाओं को संबोधित किया। एसआरएलएम, नेडा और अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार व आयुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन ने अंतिम दिन आयोजन की सराहना की और इसे प्रदेश के मंडलों में दोहराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का समापन राज्य नोडल अधिकारी सीएम युवा, सर्वेश्वर शुक्ला द्वारा किया गया, जिसमें प्रतिभागी ब्रांड्स और युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास