राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 पदों के लिए निकाली भर्तियाँ
लखनऊ, 09 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत संस्थान में 35 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। लंबे समय बाद विश्वविद्यालय में नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिससे बड़े पैमाने पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दी गई सूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त, 2025 है।
उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजो के साथ विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र रजिस्ट्रार, उत्तर प्रदेश के कार्यालय में भेजना होगा। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज 211021 (उत्तर प्रदेश) में 18 अगस्त तक या उससे पहले केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन भेजना होगा।आवेदन शुल्क अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के लिए 1000 रुपये अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें