शोध और नवाचार से बढ़ेगी किसानों की आमदनी : डॉ पाठक

गोरखपुर 08 अगस्त (वार्ता) भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के पूर्व निदेशक डॉ. अश्विनी पाठक ने शुक्रवार को कहा कि शोध और नवाचार के केंद्र में किसानों की आमदनी बढ़ाने का ध्येय मुख्य रूप से होना चाहिये।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के कृषि संकाय में कृषि अनुसंधान एवं विकास की उन्नत तकनीकों और नवाचारों पर केंद्रित विशेष व्याख्यान में डा पाठक ने गन्ना फसल के इतिहास, उन्नत किस्मों के विकास, रोग एवं कीट प्रबंधन, उत्पादन में नवीनतम तकनीकी सुधार, भूमि एवं जल संरक्षण पद्धतियों, गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार और मूल्य संवर्धन की संभावनाओं पर विद्यार्थियों के साथ विचार साझा किये।
उन्होंने कहा कि गन्ना अनुसंधान की चुनौतियों और अवसरों को समझते हुए युवा वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों को शोध और नवाचार की ओर उन्मुख होना चाहिए। शोध और नवाचार के केंद्र में किसानों की आमदनी बढ़ाने का ध्येय मुख्य रूप से होना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास