ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया गया: योगी

वाराणसी, 2 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सैन्य बलों के पराक्रम की सराहना करते हुये कहा कि आपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान में पल बढ़ रहे आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया गया।

काशी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली कालिका धाम में एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुये उन्होने कहा “ सावन मास में देवाधिदेव महादेव की नगरी में प्रधानमंत्री जी का काशीवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत है।”
उन्होंने कहा “ सावन मास में प्रधानमंत्री जी की काशी में उपस्थिति विशेष है, जब 'ऑपरेशन सिंदूर' को पूरी दुनिया ने देखा। पहलगाम में आतंकियों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया। पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को करारा जवाब दिया गया।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “ प्रधानमंत्री जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। चार देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। यह हमारा सौभाग्य है कि वे अविनाशी काशी का संसद में प्रतिनिधित्व करते हैं।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास