आस्था के ज्वार के आगे मूसलाधार बारिश भी हुयी फीकी

अयोध्या 4 अगस्त (वार्ता) अयोध्या में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में भी शिवभक्त कावरियों की आस्था कम होती नहीं दिखी।

सोमवार सुबह से ही नागेश्वर नाथ एवं क्षीरेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करने वाले भक्तों की लम्बी कतार लग गई। सावन माह के अंतिम सोमवार को देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी शिवालयों पर दर्शन पूजन अर्चन के आने वाले भक्तों को व्यवस्थित दर्शन हो इसके लिए बैरिकेडिंग की गई थी। जिससे मंदिर परिसर की क्षमता के अनुरूप भक्तों को दर्शन के लिए छोड़ा जाना था। बारिश के कारण अनुमान लगाया जा रहा था कि भक्तों की संख्या कम होगी लेकिन सुबह से ही नागेश्वर नाथ मंदिर पर लंबी लाइन लग गई ऐसा ही दृश्य क्षीरेश्वर नाथ मंदिर पर भी देखने को मिला। दोनों स्थानों पर हर हर महादेव के जयकारों के बीच दर्शन पूजन हो रहा है।
राममंदिर और हनुमान गढ़ी पर भी भक्तों का ताता लगा है। पुजारी रमेश दास ने बताया कि हनुमान गढ़ी पर बारिश भी दर्शनार्थियों के उत्साह को नहीं रोक पाई। जब वह आरती करने पहुंचे तो बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में उपस्थित थे। राममंदिर में भी कुछ ऐसा ही माहौल दिखा। भीगते हुए जय श्री राम के जयघोष के साथ रामभक्त दर्शन कर रहे हैं। मेला अधिकारी एडीएम नगर योगानंद पाण्डेय ने बताया कि श्रद्धालु रामलला का दर्शन और नागेश्वर नाथ क्षीरेश्वर नाथ पर जलाभिषेक कर रहे हैं। भारी वाहनों का प्रवेश शहर के अंदर वर्जित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास