ब्रज भूमि की पौराणिक मान्यता बहाल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: योगी

मथुरा/लखनऊ, 16 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव, गोवर्धन और राधा कुण्ड को तीर्थ के रूप में उसकी पौराणिक मान्यता को फिर से बहाल करने के लिये प्रतिबद्ध है।

योगी ने मथुरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संतों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का अन्न प्रासन भी कराया और बच्चों को उपहार भी भेट दिये। योगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं लीलाभूमि मथुरा-वृन्दावन के सर्वांगीण विकास को समर्पित विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास करने के लिए मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
उन्होने कहा कि हमारे सनातन धर्म के प्रतीक माँ गंगा, माँ यमुना, गोमाता, गायत्री, हमारे तीर्थ हैं। जब तक यह हैं, सनातन का ध्वज ऐसे ही दुनिया का मार्गदर्शन करता रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी ने जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ भगवान श्रीकृष्ण के 5,252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भगवान केशव एवं श्री राधा रानी के दिव्य स्वरूप के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”
उन्होने कहा कि ब्रजभूमि के रज-रज में श्रीकृष्ण की भक्ति और श्री राधा रानी की शक्ति के दर्शन हम सभी को होते हैं। श्रीवृषभानुदुलारी एवं यशोदानंदन की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। श्री कृष्ण कन्हैया की जय। श्री राधा रानी की जय।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास