काश, मोदी काशी की सच्चाई भी मन से पढ़ते: अजय राय

लखनऊ, 2 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अजय राय ने उन पर तंज कसते हुये शनिवार को कहा कि काश प्रधानमंत्री वाराणसी की सच्चाई को भी मन से पढ़ते।

2024 के लोकसभा चुनाव में श्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार रहे श्री राय ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “ प्रधानमंत्री जी का ट्वीट पढ़ा। काश आप कभी वाराणसी की सच्चाई भी इतने मन से पढ़ते, जितना हम आपके वादों को सुनते रहे हैं। आप फिर काशी आ रहे हैं । करोड़ों की घोषणाओं और कैमरों के शोर के साथ। लेकिन काशी अब सवाल कर रही है। क्या आपने कभी किसी गली में पैदल चलकर यहां के हालात देखे।”
उन्होंने लिखा “क्या बीएचयू या किसी विश्वविद्यालय की कक्षा में जाकर छात्रों से पूछा कि उनका भविष्य कैसा दिखता है। क्या किसी किसान से, किसी छोटे दुकानदार से, किसी रिक्शे वाले या महिला समूह से आमने-सामने बात की। हर बार मंच, माइक और मीडिया ।लेकिन काशी की असल तस्वीर उस वीडियो में नहीं दिखती। हर रोज़ की जाम से कराहती सड़कें, गैंगरेप और अपराध की खबरों से डरी महिलाएं, रोज़गार के लिए भटकते नौजवान, बीएचयू जैसे विश्वविद्यालयों में हताश शिक्षाविद ,छात्र एवं कर्मचारी।”
श्री राय ने अपने पेज पर लिखा कि काशी सिर्फ एक चुनावी पड़ाव नहीं है। ये वो नगरी है जहां राजा भी सेवक बने रहते है। काशी के लोग अब भाषण नहीं, भागीदारी चाहते हैं।उन्हें फोटो नहीं, फ़िक्र करने वाला चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में काशी की जनता ने इशारा कर दिया था, अब वो निर्णायक कदम की ओर बढ़ चुकी है। इस बार काशी की तैयारी पूरी है। काशी अब खामोश नहीं रहेगी। क्योंकि जब काशी बोलती है, तब राज-सिंहासन डोलते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास