उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मिलेगी निःशुल्क एसडीपी

लखनऊ 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) निःशुल्क उपलब्ध होगा। इसके लिए उन्हें डोनर उपलब्ध कराना होगा। वहीं निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को इसके लिए 9500 रुपये देने होंगे।

इस बावत प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश के मंडलीय चिकित्सालयों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एफरेसिस मशीन लगी हुई हैं। यह मशीन शरीर से प्लेटलेट्स और प्लाज्मा सहित रक्त के विभिन्न तत्वों को अलग करती है। इसके जरिये सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) भी तैयार की जाती है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजकर इसका शुल्क निर्धारित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि सरकारी चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों को एफरेसिस मशीन द्वारा एसडीपी की जरूरत पड़ने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा डोनर उपलब्ध कराने की स्थिति में ही दी जा सकेगी। वहीं निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को एसडीपी कनलिये भुगतान करना होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास