त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में लगा राज्य निर्वाचन
जानकारी व प्रशिक्षण देने के साथ ही स्टेशनरी के वितरण का कार्य कर दिया गया है।प्रदेश भर में बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण एवं हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने की अवधि और एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले अर्ह व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य 29 सितंबर तक किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 22 सितंबर तक होगी। ऑनलाइन आवेदन फॉर्मों की घर-घर जाकर जांच करने की प्रक्रिया 23 सितंबर से 29 सितंबर तक होगी।निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्तन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पांडुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अवधि 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक होगी। ड्राफ्ट मतदाता सूचियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपियां तैयार करने का कार्य सात अक्तूबर से 24 नवंबर तक होगा। मतदाता सूची के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों व स्थलों के क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग व फोटो कापी कराने का कार्य 25 नवंबर से चार दिसंबर तक होगा। पांच दिसंबर को अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण और एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के दावे व आपत्तियां स्वीकार करने का कार्य छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक किया जाएगा। दावे व आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होगा।दावे व आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पांडुलिपियों को तैयार करने, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक होगी। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी व उन्हें मूल सूची में यथा स्थान सम्मिलित करने की कार्यवाही 24 दिसंबर से लेकर आठ जनवरी 2026 तक होगी। पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्र व स्थलों के क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की अंतिम मैपिंग व मतदाता सूची को डाउनलोड व उसकी फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य नौ जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। वहीं अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ईआरओ एईआरओ अपने अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करते हुए प त्रिस्तरी पंचायती चुनाव 2026 को सकुशल संपन्न कराने का काम करेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें