भाजपा ने साबित किया, पिछड़ गया है प्रदेश : अखिलेश

लखनऊ 14 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र ने पहली बार 24 घण्टे सदन चलाने का रिकार्ड बनाने पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने 24 घंटे का सदन चलाकर साबित कर दिया है कि वो प्रदेश चलाने में कितना पिछड़ गये हैं, इसीलिए चौबीसों घंटे काम करने की बात कर रहे हैं।

श्री यादव ने एक्स पर मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह के झपकी लेने और विपक्षी नेताओं के सेल्फी लेने का वीडियो शेयर करते हुये लिखा “ सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष। भाजपा ने 24 घंटे का सदन चलाकर साबित कर दिया है कि वो प्रदेश चलाने में कितना पिछड़ गये हैं, इसीलिए चौबीसों घंटे काम करने की बात कर रहे हैं। भाजपा सरकार बताए कि उसके मुखिया से लेकर मंत्री व कितने विधायक चौबीसों घंटे उपस्थित रहे।”
उन्होने लिखा “ जनता 24 घंटे सदन चलाने के पीछे का तर्क पूछ रही है। दिन घटा के और घंटे बढ़ाकर सरकार क्या हासिल करना चाहती है। भाजपा कम-से-कम सदन को तो अपनी इवेंटबाजी से दूर ही रखे। रात भर जागकर भाजपाई ख़ुद को क्या साबित करना चाहते हैं।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास