वित्तीय समावेशन से करोड़ों लोगों के जीवन में आया बदलावः योगी


लखनऊ, 14 अगस्त (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि 1947 से 2017 तक गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में सीमित कवरेज था और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पाता था लेकिन 2017 से 2025 के बीच किए गए नियोजित और लक्षित प्रयासों से आज नीति आयोग भी स्वीकार कर रहा है कि प्रदेश में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। ‘ज़ीरो पॉवर्टी’ अभियान के तहत सरकार एक बड़े पैमाने पर कार्यक्रम चला रही है।

उन्होंने कहा कि आज एक करोड़ छह लाख परिवारों को वार्षिक 12 हजार रुपये की वार्षिक पेंशन (निराश्रित महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजन) से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4 लाख 77 हज़ार बेटियों की शादियां करवाई गई हैं, जिसमें अनुदान राशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्यान्न सुरक्षा के तहत 15 करोड़ लोगों को अनाज दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1 करोड़ 86 लाख परिवारों को गैस के मुफ्त कनेक्शन और होली-दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर की सुविधा दी गई है। ‘अन्नपूर्णा भवन’ के माध्यम से गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि 9 करोड़ परिवारों के जनधन खाते खोलकर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दिया गया है। सामूहिक विवाह, पेंशन और अन्नपूर्णा भवन जैसी नीतियां समाज के सबसे कमजोर वर्ग के व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन देने का माध्यम बन रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास