प्रधानमंत्री के सलाहकार पहुंचे अयोध्या
अयोध्या 16 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार शशि कांत दास शनिवार को अयोध्या पहुंचे और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।
श्री दास के अयोध्या आगमन से प्रधानमंत्री के संभावित अयोध्या दौरे को लेकर कयास लगाये जाने लगे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हालांकि इसकी पुष्टि करने से इंकार करते हुये कहा कि श्री दास का यह विशेष कार्यक्रम है। जिसमें निकट भविष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अयोध्या आगमन भी एक संभावित विषय है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें