संघ समरस और कुटुम्ब प्रबोधन से हिंदुत्व व राष्ट्रप्रेम का भरेगा भाव: जायसवाल


अयोध्या 17 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का भाव, नागरिक कर्तव्य के भाव को जागृत कर हिंदुत्व व राष्ट्रप्रेम की भावना को आगे कर राष्ट्र निर्माण और भारत निर्माण को शिखर पर ले जाने के लिए घर पर संपर्क अभियान चलायेगा।

संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र कार्यवाह डॉ वीरेन्द्र जायसवाल ने रविवार को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विवि के विवेकानंद सभागार में अयोध्या महानगर अयोध्या जिला और आंबेडकर नगर के स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज दुनिया के कई बड़े देशों की आबादी का बड़ा हिस्सा भारत की संस्कृति और संस्कार की ओर आशा और उम्मीद के साथ देख रहा है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों को तय कर दिया गया है। अब इस महाअभियान में समाज की सज्जन शक्तियों को जोड़कर संकल्प को सिद्धि तक पहुंचना है।
उन्होंने कहा कि कुटुंब केवल एक परिवार भर भी है। बल्कि इस परिवार के सहारे अन्य जीव भी जीते हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता के तानाबाना को तहस नहस करने वालों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य का बोध भी बहुत जरूरी है। इसीलिए हम देवताओं के साथ साथ प्रकृति की भी पूजा करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास