बहन का भाई के प्रति नि:स्वार्थ प्रेम व सम्मान का प्रतिक है राखी - प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय
राखी बाँधने के समय बच्चों में अत्यंत ही उत्साह देखने को मिला।केबीएस यूनिक स्कूल कि प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय के निर्देशन मे होनहार बच्चों ने राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र पर्व की परंपरा को निभाने का कार्य किया। स्कूल के प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय ने इस अवसर पर बच्चों को रखी के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारे देश में कई पर्व मनाए जाते हैं,लेकिन रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और पवित्रता का प्रतीक है। यह पर्व ना केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है,बल्कि समाज में एकता और समर्पण का भी संदेश देता है। यह पर्व हमारे भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है जिसमे एक बहन का भाई के प्रति नि:स्वार्थ प्रेम व सम्मान दिखाई देता है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई भी उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें