स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा समाजसेवी द्वारा बच्चों में कॉपी कलम, झंडा सहित् मिष्ठान का वितरण किया गया
कौड़ीराम गोरखपुर(दुर्गेश मिश्र)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के युवा समाजसेवी अवनीश यादव सहित उनकी टीम द्वारा बच्चों में कलम, कापी, तिरंगा झंडा सहित मिष्ठान का वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कौड़ीराम विकासखंड के ग्राम सभा तिघरा खुर्द एवं सुमही गांव के प्राथमिक विद्यालय में सुबह झंडारोहण के पूर्व अपने टीम को लेकर सभी बच्चों में विविध सामग्रियों को बाट कर उनके साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। बच्चे झंडा मिठाई आदि पाकर बहुत ही खुश दिखे। ग्राम पंचायत तिघरा खुर्द के भावी ग्राम प्रधान प्रत्यासी अवनीश यादव उर्फ पिंटू के इस प्रयास को स्थानीय जनता एवं ग्राम वासियों ने सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीतिश सिंह ,सहायक अध्यापक अतुल राज ,मुन्ना यादव, सत्येंद्र कुमार , ज्योति पांडे, सर्वेंद्र कुमार ,राज किशोर जायसवाल नीतू त्रिपाठी के साथ- साथ फणिन्दर नारायण मिश्रा ,साधु यादव ,हनुमान यादव ,रोहित यादव, राहुल यादव ,विनय यादव, शैलेंद्र यादव ,सुजीत यादव, गोलू यादव ,आदित्य यादव ,सूरज यादव निकेश यादव रविंद्र यादव तेरस गणेश यादव ,एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें