जनरेटिव एआई डिजिटल युग की सबसे क्रांतिकारी तकनीक : उप्पदी

गोरखपुर 23 अगस्त (वार्ता) महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में शनिवार को एक दिवसीयफैकल्टी डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधानमें किया गया जिसमें जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में नवीनतम प्रवृत्तियां एवं शैक्षणिक और औद्योगिक उपयोगिता विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित फ्यूचर ओएस की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री स्वाति उप्पदी ने अनुभव आधारित जानकारी साझा की।

सुश्री उप्पदी ने जनरेटिव एआई की कार्यप्रणालीए विकास यात्रा एवं इसकी सामाजिक और व्यावसायिक उपयोगिता
पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनरेटिव एआई आज के डिजिटल युग की सबसे क्रांतिकारी तकनीकों में से एक
है जो आने वाले वर्षों में लगभग हर उद्योग क्षेत्र को प्रभावित करेगी। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित
सतीश कारी ;वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक ट्रेंडेंस इंक ने जनरेटिव एआई के क्षेत्र में हो रहे बदलाव पर कहा कि
जनरेटिव एआई न केवल कंटेंट निर्माण में उपयोगी हैए बल्कि डिजाइनए उत्पाद विकासए स्वास्थ्य सेवाए वित्तीय विश्लेषण
एवं साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी इसका प्रभावी उपयोग हो रहा है।
दूसरे विशिष्ट वक्ता बालाजी वुप्पुलुरी ‘वरिष्ठ प्रबंधक’ अमेरिकन एक्सप्रेस ने सॉफ्टवेयर उद्योग में जनरेटिव एआई
के नवाचारों एवं कार्यप्रवाह में इसके प्रभाव की विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यशाला का आयोजन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ एम एन पुरोहित ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास