चुनाव आयोग को लेकर संसद में हंगामा नहीं होना चाहिए: रिजिजू

चुनाव आयोग को लेकर संसद में हंगामा नहीं होना चाहिए: रिजिजू

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि सरकार चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की प्रवक्ता नहीं है इसलिए विपक्ष को उसे मुद्दा बनाकर संसद में हंगामा नहीं करना चाहिए।

उन्होंने सुबह एक बयान में कहा ,'चुनाव आयोग और कांग्रेस के बीच जो बात है उसका जवाब आयोग ही दे सकता है। आयोग से जो पूछा गया है उसके बारे में आयोग ही बता सकता है। संसद में हंगामा करने से कुछ नहीं होगा। हम चुनाव आयोग के प्रवक्ता नहीं है, वह एक संवैधानिक संस्था है उसका जवाब हम नहीं दे सकते।'

उन्होंने कैप्टन सौरभ शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा की सफलता पर आज संसद के एजेंडा में विशेष चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी दलों को अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की सफलताओं के लिए इस महत्वपूर्ण चर्चा में भाग लेना चाहिए। विपक्ष को दलगत राजनीति से उठकर हमारे अंतरिक्ष यात्रियों ,वैज्ञानिकों और इसरो के कार्यक्रम में शामिल लोगों की सराहना के लिए चर्चा में शामिल होना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास