त्योहारों में स्पेशल ट्रेन की संचलन अवधि में विस्तार

गोरखपुर, 23 अगस्त (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने दीपावली एवं छठ त्यौहार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि में विस्तार किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि गाडी संख्या 05297/05298 पाटलिपुत्र-बलिया-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार एक अक्टूबर से 30 नवम्बर तक 61 फेरों के लिए किया गया है। इस गाड़ी में 08 मेमू कोच लगाये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाडी संख्या 03215/03216 पटना-थावे-पटना विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार एक अक्टूबर से 30 नवम्बर तक 61 फेरों के लिए किया गया है। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 22 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास