यूपी में तीन चरणों में मनाया जायेगा तिरंगा महोत्सव

लखनऊ 02 अगस्त (वार्ता) स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने तिरंगा महोत्सव को तीन चरणों में मनाये जाने का निर्णय लिया है। पहला चरण आज यानी शनिवार से शुरू होकर आठ अगस्त तक संचालित होगा जबकि दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तक मनाया जायेगा। इसी तरह 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक संचालित होगा।

इस बावत मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव सहित जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने ‘ आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में 2022 में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक सम्बन्ध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। तिरंगे के साथ सेल्फी, प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियाँ (बाइक और साइ‌किल रैलियों सहित), तिरंगा प्रदर्शनियाँ, और अन्य जमीनी स्तर की जन-भागीदारी जैसी गतिविधियों ने 'स्वतन्त्रता दिवस समारोह' को देशभक्ति से भरपूर और देश भर में व्यापक रूप से मनाया जाने वाला उत्सव बना दिया है। यह अभियान जनता के लिए उन स्वतन्त्रता सेनानियों और सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक विशेष अवसर भी है, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा और तिरंगे के सम्मान में अपने प्राणों की आहुति दी है।
इसी भावना को ध्यान में रखते हुए उत्तरप्रदेश में 'हर घर तिरंगा अभियान 2025' को तीन चरणों में मनाया जायेगा. पहले चरण के अंतर्गत स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाने के साथ ही स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। साथ ही तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएँ और प्रतियोगिताएँ आयोजित किये जायेंगे तथा सैनिकों और पुलिसकर्मियों को 'आभार पत्र' लिखकर 'डाक विभाग' के समन्वय से राखियाँ भेजी जाएगी।
सार्वजनिक स्थानों/बाज़ारों को तिरंगा के रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे के धागों युक्त 'तिरंगा बुनाई प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. दूसरे चरण में तिरंगा महोत्सव' के रूप में एक बडा आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक ही दिन वृहद 'तिरंगा मेला' और 'भव्य तिरंगा म्यूज़िकल कॉसर्ट' आयोजित किया जाना शामिल रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास