राजग ने मोदी, नड्डा को सौंपी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन की जिम्मेदारी

राजग ने मोदी, नड्डा को सौंपी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन की जिम्मेदारी

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सत्तारूढ़ गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने की जिम्मेदारी सौंपी है।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लोकसभा और राज्यसभा में राजग के नेताओं ने श्री मोदी और श्री नड्डा को सत्तारूढ़ गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया है। संसद परिसर में भाजपा और उनके सहयोगियों के प्रमुख नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में श्री नड्डा के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, तेलुगु देशम पार्टी के एल श्रीकृष्ण देवरायलु और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है और नौ सितंबर मतदान होना है। मतगणना भी इसी दिन होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास