जनजातीय समाज के बेहतर कार्यों के लिए सदैव याद किए जाएंगे सोरेन: बिरला

नयी दिल्ली 04 अगस्त (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताते कहा कि जनजातीय समाज की बेहतरी के कार्यों के लिए वह सदैव याद किए जाएंगे।

श्री बिरला ने सोमवार को सर गंगा राम अस्पताल पहुंचकर श्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर कहा, “सर गंगाराम अस्पताल, दिल्ली पहुँचकर श्री शिबू सोरेन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सोरेन परिवार से मिलकर दुःख की इस अपार घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।”
उन्होंने कहा, “शिबू सोरेन का निधन हम सभी के लिए दुःखद है। अपने विशाल सार्वजनिक जीवन में जनजातीय समाज की बेहतरी के कार्यों के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास