राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” को ताकत देने में जुटी यूपी कांग्रेस

लखनऊ, 17 अगस्त (वार्ता) बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रविवार को रोहतास ज़िले के सासाराम से 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू करने वाले हैं। इस यात्रा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं।

अजय राय ने राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है, “ वोटर अधिकार यात्रा आज से… अपने हक को बचाने के लिए यात्रा से जुड़िए और आवाज बुलंद करिये।“
अजय राय ने अपने पोस्ट में लिखा है, “ बिहार, हम आ रहे हैं...जननायक श्री राहुल जी के साथ वोट अधिकार यात्रा में कदम से कदम मिलाने उत्तरप्रदेश के हज़ारों साथी सासाराम पहुँच रहे हैं।”
श्री राय ने कहा, “बिहार से शुरू हुई इस यात्रा का व्यापक असर दिखाई देगा। लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश कामयाब नहीं होगी। जिस तरह से कांग्रेस और हमारे नेता राहुल गांधी इस यात्रा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं उससे पूरे बिहार में बदलाव देखने को मिलेगा।”
गौरतलब है कि वोट अधिकार यात्रा का उद्देश्य राज्य की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के ज़रिए लोगों के मताधिकार पर कथित हमले को उजागर करना और "वोट चोरी" के ख़िलाफ़ लड़ाई को एक जन आंदोलन बनाना है। 16 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल के साथ बिहार में "महागठबंधन" में शामिल कई नेतावों सहित राजद के तेजस्वी यादव, भी शामिल होंगे। यह यात्रा 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक रैली में शक्ति प्रदर्शन के साथ समाप्त होगी।
राहुल की वोट अधिकार यात्रा गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढी, पश्चिमी चंपारण, सारण, भोजपुर और पटना समेत कई जिलों को कवर करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास