मुख्य चुनाव आयोग के चयन में विपक्ष के नेता की बात नहीं सुनते प्रधानमंत्री : राहुल

मुख्य चुनाव आयोग के चयन में विपक्ष के नेता की बात नहीं सुनते प्रधानमंत्री : राहुल

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांघी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वोट चोरी उनकी सुनियोजित योजना का हिस्सा है इसलिए मुख्य चुनाव आयोग की नियुक्ति की समय मनमानी करते हैं और विपक्ष के नेता की बात नहीं सुनी जाती है।

श्री गांधी ने कहा “प्रधानमंत्री तय करते हैं कि इलेक्शन कमिश्नर कौन बनेगा। वहां विपक्ष के नेता की एक नहीं सुनी जाती। साल 2023 में भाजपा ने नया कानून बनाया कि इलेक्शन कमिश्नर पर कोई मामला नहीं किया जा सकता।” उन्होंने इस कानून को लेकर सवाल करते हुए कहा कि आखिर ऐसा कानून क्यों बनाया गया। उन्होंने कहा कि इसका सीधा और सरल जवाब है कि 'वोट चोरी' करवाने के लिए ऐसा किया जाता है।

उन्होंने कहा “मेरी 'वोट चोरी' से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने कुछ नहीं कहा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब चोर पकड़ा जाता है तो वह बिल्कुल चुप हो जाता है। उसे पता चल जाता है कि मैं तो फंस गया, अब पकड़ लिया गया हूं।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास