इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पहुंचे कांग्रेस कार्यालय, मांगा समर्थन

लखनऊ 26 अगस्त (वार्ता) इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी मंगलवार को चुनाव में सांसदों के समर्थन की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने उपस्थित सांसदों से उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में समर्थन मांगा।

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के पास भी गए, जहां उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद जस्टिस बी रेड्डी कांग्रेस सांसदों से भी मिले।
उन्होंने इस दौरान सांसदों से समर्थन भी मांगा। जिस पर उपस्थित सांसदों ने उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा उर्फ मोना, पूर्व कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया, राकेश राठौर, सांसद तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमण सिंह, के एल शर्मा व इमरान मसूद मौके पर मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास