हिंदू समाज को बाटने का चल रहा है षड्यंत्र : उमा भारती

आंवला/लखनऊ, 16 अगस्त (वार्ता) मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शनिवार को बरेली के आंवला में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर कहा कि जाति के नाम पर हिंदू समाज को बाँटने का बड़ा षड्यंत्र चल रहा है। हिंदू समाज को मजबूत करने के लिए पिछड़ों और दलितों को आगे आना होगा।

उमा भारती ने कहा कि पिछड़ों और दलितों को समाज और सत्ता में उन्हें बराबर की भागीदारी देनी होगी। सत्ता, समाज और शासन में निर्णायक भागीदारी के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बहुत काम किया था।
शाहजहांपुर का नाम बदलने को लेकर उमा भारती ने कहा, “ मुख्यमंत्री योगी से अनुरोध है कि शाहजहांपुर काकोई नया नाम प्रस्तावित कर दें।”
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोधी समाज से दो-दो मुख्यमंत्री दिए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी बचपन में खेल खिलौनों से नहीं तलवार से ही खेला करती थी। उन्होंने अपनी आख़िरी साँस तक राज्य और राज्य के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी। लोधी समाज धोखा तो खा लेगा लेकिन धोखा देने का काम नहीं करेगा।
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की जयंती पर आंवला में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण उमा दीदी द्वारा किया जा रहा है। यह क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने आंवला में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी विवरण दिया और कहा कि लोधी समाज सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है। जिसने देश और प्रदेश के विकास में अपना अतुलनीय योगदान दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास