श्रमिकों के अनाथ बच्चों के लिए पहली बार मॉक टेस्ट करायेगा श्रम विभाग

लखनऊ 21 अगस्त (वार्ता) श्रम विभाग पहली बार अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले श्रमिकों और कोविड में अपने मां बाप को खोने वाले बच्चों के लिए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट कराएगा। जिससे समय से पहले ही बच्चे अपना आंकलन कर परीक्षा की तैयारी कर सकें।

श्रम विभाग की तरफ से प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। इन विद्यालयों में श्रमिकों के बच्चे व कोविड के दौरान अपने माँ बाप को खो चुके बच्चे पढ़ते हैं। इस वर्ष इन विद्यालयों के छात्र पहली बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिसे देखते हुए मॉक टेस्ट पर जोर दिया जा रहा है।
इस बावत प्रमुख सचिव श्रम व नियोजन डॉ. एमकेएस सुंदरम ने गाइडलाइन जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावक के रूप में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। माह में दो बार वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर आधारित टेस्ट कराए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय से 4-5 छात्रों को टॉपर सूची में लाने का लक्ष्य है। जबकि कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास