उत्तर प्रदेश विधान परिषद से छह विधेयक पारित
लखनऊ 13 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधान परिषद से कुल छह विधेयक सर्वसम्मति से पारित किए गए। यह विधेयक विधानसभा से पहले ही पारित हो चुके हैं।
परिषद के सभापति मानवेन्द्र सिंह की तरफ से आज कार्यवाही के दौरान कुल छह विधेयक पेश किए गए। जिसे उपस्थित सदस्यों ने सहमति से पास कर दिया है। इन विधेयकों में उत्तर प्रदेश निरसन विधेयक, 2025, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2025, उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025, उत्तर प्रदेश मोटर यान कराधान (संशोधन) विधेयक, 2025, उत्तर प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 और उत्तर प्रदेश लोक अभिलेख विधेयक, 2025 शामिल है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें