तीन चिकित्सा अधिकारियों सहित दस स्वास्थ्यकर्मियों को मिला सम्मान

गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रेरणा श्री सभागार में समारोह का आयोजन कर शुक्रवार को तीन चिकित्सा अधिकारियों सहित दस स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने इन सभी चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने जिले में बेहतर प्रदर्शन के लिए पिपराइच, कैम्पियरगंज और सहजनवां सीएचसी को भी सम्मान दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने देशभक्ति गीतों सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

सीएमओ डॉ झा ने कहा कि अच्छे कार्यों को पुरस्कृत करने के पीछे उद्देश्य बाकी लोगों को भी प्रोत्साहित करना है। इससे प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार होता है और बाकी लोग भी बेहतर योगदान के लिए आगे आते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में और भी अनुकरणीय उदाहरण सामने आएंगे। सीएमओ ने उत्कृष्ट सर्जरी के लिए डॉ धनंजय कुमार, सी सेक्शन डिलेवरी के लिए डॉ दीपा अग्रवाल, टेलीकंसल्टेशन के लिए डॉ अमित चंद, संस्थागत प्रसव व एसबीए ट्रेनर के तौर पर योगदान के लिए स्टॉफ नर्स संध्या मधई, ई-वाउचर के लिए प्रशांत गोविंद राव, प्रशासनिक सहयोग के लिए विपिन श्रीवास्तव, डेंगू प्रबंधन के लिए प्रभात रंजन सिंह, ई-कवच सपोर्ट के लिए राजन मणि त्रिपाठी, विभागीय समन्वय के लिए आदिल फखर और सफाई कार्य के लिए मोहम्मद इजराइल को प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 

सीएमओ ने इसी वर्ष सेवानिवृत्त हो रहे वरिष्ठ सहयोगी ओएन तिवारी को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया। डॉ झा ने बताया कि इस वर्ष की जिला स्तरीय झांकी प्रतियोगिता में भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता में जिला क्षय रोग विभाग की झांकी को सम्मान मिला है। इस अवसर पर सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पदाधिकारीगण और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। समारोह का मंच संचालन उपेंद्र मणि त्रिपाठी और जिला कार्यक्रम प्रबन्धक पंकज आनंद ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास