सत्ता के बिना विचलित है सपा मुखिया: मौर्या
प्रयागराज 04 अगस्त (वार्ता) प्रयागराज बाढ़ राहत कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोप पर पलटवार करते हुये उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सपा मुखिया सत्ता के बिना विचलित हैं।उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव को यह लगता है कि इस तरह की नाटक नौटंकी करके उन्हें 2027 में कोई रास्ता मिल जाएगा। तो इस नाटक और नौटंकी से समाजवादी पार्टी का भविष्य नहीं तय होने वाला है।
डिप्टी सीएम ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का भविष्य जनता ने पहले से ही तय कर दिया है। 2047 तक विकसित भारत बनेगा और उत्तर प्रदेश भी विकसित प्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस का यूपी और देश में कोई भविष्य नहीं है।
श्री अखिलेश यादव की पीडीए पाठशाला को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा है कि वह इसके जरिए शिक्षा नहीं दे रहे हैं। बल्कि अखिलेश यादव को जनता भूल गई थी कि यह गुंडों,अपराधियों, माफियाओं,दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाले हैं। इसलिए बच्चो को भी याद दिला रहे हैं, कि अखिलेश यादव गुंडों और माफियाओं के सरदार थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें