मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही अनिश्चितकाल के लिए विधानसभा स्थगित
लखनऊ 14 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के 24 घण्टे पूरे होने पर मुख्यमंत्री के सम्बोधन के उपरांत अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
विधानसभा में इस दौरान विधेयक पास होने के साथ ही विधायकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की गई।विधानसभा में जिस उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्य तथा मंत्री सुख सुविधा विधि संशोधन विधेयक 2025 के पास होने की घोषणा की गई है, उससे सरकार के राजकोष पर एक अरब पांच करोड़ 21 लाख 63 हजार का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा के दौरान जिन विधेयकों को सर्वसम्मति से पास किया गया, उनमें उत्तरप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (प्रक्रिया का विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2025, उत्तरप्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबन्धन (संशोधन) विधेयक 2025, उत्तरप्रदेश श्री बांके बिहारी जी मंदिर न्यास विधेयक 2025, उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्य तथा मंत्री सुख सुविधा विधि संशोधन विधेयक 2025 शामिल है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें