एसजीपीजीआई में होगा सोसायटी फॉर इमरजेंसी रेडियोलॉजी का सम्मेलन
लखनऊ 21 अगस्त (वार्ता) संजय गांधी स्नाकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में रेडियोडायग्नोसिस विभाग द्वारा सोसायटी फॉर इमरजेंसी रेडियोलॉजी के 12वां वार्षिक सम्मेलन 22 से 24 अगस्त तक आयोजित होगा।
सम्मेलन में भारत और विदेश से लगभग 500 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। सेरकॉन 2025 आपातकालीन रेडियोलॉजी की विभिन्न उप-विशेषताओं जैसे जीआई (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल) और एमएसके (मस्क्युलोस्केलेटल) इमेजिंग से लेकर हृदयवाहिनी, फेफड़े, न्यूरो और शिशु आपात स्थितियों को कवर करेगा।इस वर्ष की थीम ‘ फ्राम टियर्स टू ट्विस्ट: मास्टरिंग जीआई एंढ एमएसके इमरजेंसी’ पर आधारित होगी। सम्मेलन सामान्य से लेकर दुर्लभ और अक्सर कठिनता से पहचाने जाने वाले निदान संबंधी चुनौतियों पर गहन चर्चा करेगा।
22 अगस्त को आयोजित होने प्री-कॉन्फ्रेंस कौशल संवर्द्धन वर्कशॉप मुख्य आकर्षण होंगे। विश्व-प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. शिवानंद गमनगट्टी और डॉ. अतिन कुमार (एम्स, दिल्ली) ट्रॉमा इमेजिंग और रिपोर्टिंग मानकों के बारीक पहलुओं को स्पष्ट करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में वैज्ञानिक सत्र, इंटरैक्टिव केस डिस्कशन, मुख्य व्याख्यान और विशेषज्ञों द्वारा फिल्म-रीडिंग पैनल आयोजित होंगे।
पद्मश्री डॉ. राधा कृष्ण धीमन (निदेशक, एसजीपीजीआई) के नेतृत्व में व डा. अर्चना गुप्ता (आयोजन अध्यक्ष) और डॉ. अनुराधा सिंह (आयोजन सचिव) के कुशल प्रयास से सेरकॉन 2025 केवल यह केवल एक सम्मेलन नहीं, बेहतर रोगी सेवा के लिए कौशल और विज्ञान का एक उत्सव साबित होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें