उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार

लखनऊ 02 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रियता बढ़ने से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ जिलों में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। वही बीते 24 घण्टे में कन्नौज, कानपुर और कासगंज के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ एके सिंह ने बताया कि मध्य समुद्र तल पर मानसून द्रोणी फिरोजपुर, अम्बाला, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, बेरहामपुर से होकर उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। जिससे निम्न क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक उपरितन चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वही पूर्वी बिहार एवं संलग्न पश्चिम बंगाल के ऊपर अवस्थित उपरितन चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत है। निचले क्षोभ मंडल में पंजाब के ऊपर एक उपरितन चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि चक्रवाती परिसंचरण के प्रदेश की ओर बढ़ने से उत्पन्न अनुकूल सिनाप्टिक परिस्थितियों के प्रभाव से मानसून की सक्रियता बढ़ने से आगामी 3-4 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात एवं भारी वर्षा के साथ 3 व 4 अगस्त को कहीं कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान राजधानी लखनऊ में भी मध्यम वर्षा के साथ कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना के दृष्टिगत तापमान में 2 से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास