उप्र मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से मांगा सहयोग

लखनऊ, 10 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार की विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई जिसमें उन्होंने सभी दलों के नेताओं से सदन चलाने के लिए सहयोग मांगा।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री और नेता सदन योगी आदित्यनाथ , नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना, ओम प्रकाश राजभर, डॉ संजय निषाद, रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया मौजूद रहे ।
विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होकर 16 अगस्त तक चलेगा। हालाकि सदन की कार्यवाही केवल चार दिन ही चलेगी क्योंकि 15 अगस्त और 16 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा।
माना जा रहा है कि इस बार का मानसून सत्र काफ़ी हंगामेदार रहने की संभावना है। बैठक में एसआईआर और समाजवादी पार्टी की पीडीए पाठशाला के मुद्दे पर हंगामा होने की संभावना है। बारिश की वजह से पूर्वांचल के कई जिलों में आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। इसको लेकर भी विपक्ष हंगामा कर सकता है।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा कराने को तैयार है हालांकि प्रतिपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार केवल चार दिन का सत्र आयोजित कर जनता के मुद्दों पर चर्चा कराने से भाग रही है।
सर्वदलीय बैठक में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुम्बद का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त विधान भवन के नवीनीकृत सभा मंडप का लोकार्पण एवं नवीनीकृत सभा कक्ष संख्या 15 का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास