विपक्ष ने सरकार से की ज्यादा से ज्यादा सत्र चलाने की मांग

लखनऊ 10 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने सरकार से ज्यादा से ज्यादा सत्र चलाने की मांग की है। जिससे जनहित से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हो सके।

विधानसभा में बसपा नेता उमाशंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सदन के सत्र को सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा हुई। उन्हीने कहा कि विपक्ष ने सरकार से ज्यादा से ज्यादा सत्र के चलाने की मांग की है। जिससे जनहित से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा व उनका क्रियान्वयन सही तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि सदन के 24 घण्टे तक निर्बाध रूप से चलने के बाद आगे भी संचालित रहेगा।
गौरतलब है कि विधानसभा मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होकर 16 अगस्त तक चलेगा। हालाकि सदन की कार्यवाही केवल चार दिन ही चलेगी क्योंकि 15 अगस्त और 16 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास