यूपी बोर्ड ने जारी किया इण्टर व हाईस्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा परिणाम

लखनऊ 06 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया जिसमें हाईस्कूल का रिजल्ट 100 फीसद व इण्टरमीडिएट का परिणाम 91 फीसद से ऊपर है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इस बार हाईस्कूल कम्पार्टमेन्ट/ इम्प्रूवमेन्ट परीक्षा में 15985 बालक तथा 4783 बालिका कुल 20768 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमे 14685 बालक तथा 4460 बालिका कुल 19145 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इसी तरह इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट परीक्षा में 12495 बालक तथा 13128 बालिका कुल 25623 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बालक परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.08 तथा बालिका परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.43 है। सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.26 है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास