शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान की कार्ययोजना बनाये : शर्मा

लखनऊ 02 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता और उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्थायी समाधान की कार्ययोजना बनाई जाये। शनिवार शाम को विभागीय समीक्षा के दौरान बैठक में ऊर्जा मंत्री ने बीते दिनों प्राप्त उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कार्यों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा उपभोक्ताओं को समाधान की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही विभाग की प्राथमिकता है। इनका समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान न केवल हमारी सेवा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि जनविश्वास को भी सुदृढ़ करता है। बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों के शिकायत प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया और अपने-अपने क्षेत्रों में शिकायत निवारण की स्थिति से ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के साथ सतत संवाद बनाते हुए स्थानीय समस्याओं का समन्वयपूर्वक समाधान सुनिश्चित करें।
ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता सेवा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। विभागीय उत्तरदायित्व तय करते हुए निरंतर निगरानी की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास