डेमोग्राफी चेंज नहीं होने देगी डबल इंजन की सरकार: योगी

प्रतापगढ़, 29 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा की रिपोर्ट आने के एक दिन बाद कहा कि अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार डेमोग्राफी चेंज नहीं होने देगी। अगर किसी ने डेमोग्राफी बदलने का प्रयास किया तो उसे पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। योगी ने शुक्रवार को कहा, “आपने कल देखा होगा कैसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के समय में चुन चुन कर हिंदुओं को निशाना बनाया जाता था। कैसे उनकी डेमोग्राफी को उनकी जनसंख्यकी को काम करके लगातार उन पर अत्याचार करवाए जाते थे। कैसे देंगे करवा करके उस क्षेत्र को हिंदू विहीन कर दिया जाता था मगर आज यह डबल इंजन की सरकार है जो डेमोग्राफी को भी नहीं बदलने देगी। जो भी डेमोग्राफी को बदलने का दूसरा हाथ करेगा उसको स्वयं पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ हर नागरिक को प्राप्त हो रहा है। अब तुष्टिकरण नहीं संतुष्टीकरण के माध्यम से सशक्तिकरण की तरफ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 24 नवंबर, 2024 को हुई संभल हिंसा की जाँच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने हिंदू जनसंख्या में कमी और जामा मस्जिद को शिव मंदिर बताकर हिंदुओं द्वारा किए गए दावे के बारे में कई निष्कर्ष निकाले हैं। न्यायिक आयोग ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 450 पृष्ठों की एक रिपोर्ट सौंप दी थी।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डीके अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित जाँच आयोग में पूर्व पुलिस महानिदेशक एके जैन और सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद भी सदस्य थे। रिपोर्ट सौंपते समय मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद तथा प्रमुख सचिव (संसदीय कार्य) जेपी सिंह मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास