देश को टीबी मुक्त करने के लिये जनसहभागिता जरुरी : आनंदीबेन
बस्ती 05 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को कहा कि भारत को कैंसर एवं टीबी मुक्त करने के लिए सभी नागरिकों को आगे आने की जरुरत है।पंडित अटल बिहारी बाजपेयी उपेक्षा गृह बस्ती में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैंसर और टीबी ऐसी बीमारी है जिसकी चपेट में लगभग हर परिवार है। इससे निपटने के लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना होगा। जब हम स्वस्थ्य रहेंगे तभी हमारा देश विकसित करेगा।
उन्होंने कहा कि कैंसर से बचने के लिए एचपीवी टीका लगना शुरू हो गया है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में एक लाख लड़कियों को ये टीका लगाया गया है और ये जन सहयोग से सफल हुआ है। इस टीके का मूल्य मात्र 1200 रूपया है। अगर हम लोग देश को विकसित राष्ट्र बनाना चाहते है तो सबसे पहले हमें निरोग रहना होगा और अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। टीबी से लड़ाई के लिए केवल अधिकारी ही नहीं बल्कि सभी नागरिक आगे आये।
राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि कैंसर से बचने के लिए अपनी 14 साल की बच्चियों को 1200 रूपये में कैंसर का टीका अवश्य लगवाये और गांव के बच्चों की सूची बनाकर जिलाधिकारी को सौंपे जिससे सभी लोगों को
टीका लग सके। उन्होने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार गम्भीर बीमारियों से बचने के लिए निरन्तर जागरूकता अभियान चला रही है लेकिन यह अभियान तभी सफल होगा जब हम लोग उनका साथ देगे।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें