अब यूपी पुलिस का नाम सुनकर भागते हैं अपराधी: योगी

लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि अब यूपी पुलिस का नाम सुन कर अपराधी भागते हैं।

उन्होने साइबर युद्ध के आयाम, बहुपक्षीय कानूनी ढांचे, फोरेंसिक और रणनीतिक प्रतिकार' विषय पर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल समिट के शुभारंभ किया। इस मौक़े पर उन्होंने यूपी पुलिस के अधिकारियों का जमकर उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा “ हम 75 जनपदों के लिए 75 नई फोरेंसिक यूनिट का शुभारंभ कर रहे हैं। हमारे पास यूपी में 18 मंडल हैं और हमारी कोशिश है कि हर मंडल पर एक फोरेंसिक लैब स्थापित की जानी चाहिए। हम सभी 75 जिलों के लिए 75 फोरेंसिक यूनिट लगाने जा रहे हैं। अब स्थिति पहले की तरह नहीं है । अब अपराधी यूपी पुलिस का नाम सुनते ही भागता है। यूपी पुलिस ने एक नई कार्य संस्कृति विकसित की है। हमे समय के साथ मिलकर चलना होगा नहीं तो हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। जब तक अपराधी के मन में भय नहीं रहेगा तब तक सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति सफल नहीं हो सकती।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास