राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की शोभा बढ़ाएंगे अति विशिष्ट अतिथि

अयोध्या 28 अगस्त (वार्ता) श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य दिव्य राममंदिर में नवंबर में प्रस्तावित ध्वजारोहण समारोह में अति विशिष्ट अतिथियों को लेकर जिज्ञासा बनी हुयी है।

मंदिर निर्माण अब अपने अंतिम चरण में है। परकोटा के मंदिर और राममंदिर बाउंड्रीवाल निर्माण भी शुरू हो गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राममंदिर सहित परिसर में स्थापित परकोटा सहित सभी मंदिरों में ध्वजारोहण की तैयारी शुरू कर दिया है। जहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र इस समारोह को अति विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में भव्य दिव्य बनाने की तैयारी में जुटा है वहीं सामाजिक श्रेणी और सामाजिक क्षेत्र को आमंत्रित करने की सूची बनाने में लग गया है।
कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रमुख सचिव शक्तिकांत दास भी गुपचुप आकार रामलला का दर्शन किए और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की। प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव शक्तिकांत दास के अयोध्या दौरे के बाद राममंदिर के ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने की संभावना को बल मिला।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल कुमार मिश्र बताते हैं कि अभी राममंदिर के ध्वजारोहण समारोह में कौन कौन अतिथि आयेगे यह तय नहीं है। लेकिन उन्होंने अतिथियों के आमंत्रण पर यह स्वीकार किया कि राममंदिर का ध्वजारोहण समारोह ऐतिहासिक बने और सामाजिक क्षेत्र के साथ साथ अति विशिष्ट अतिथि भी साक्षी बने इस पर भी चर्चा हुई। बहरहाल नवंबर में आयोजित होने ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है।
ध्वजारोहण समारोह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की चर्चा अंदरखाने में हुई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के साथ साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस समारोह को दिव्य भव्य बने पूरी निगाह रखे हुए हैं। इस बीच श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्यों को बहुत तेजी से फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। राममंदिर ध्वजारोहण समारोह के पहले अयोध्या में दीपोत्सव समारोह भी आयोजित किया जाएगा। उसमें कौन अतिथि आयेगे अभी यह भी तय नहीं हो पाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास