बगैर यूजीसी की मान्यता के ड्यूल डिग्री प्रोग्राम चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ 04 अगस्त (वार्ता) बगैर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मान्यता के ड्यूल डिग्री प्रोग्राम चलाने शिक्षण संस्थानों सहित एडटेक कम्पनियों को यूजीसी ने चेतावनी दी है।

यूजीसी ने कहा है कि दोषी उच्च शिक्षा संस्थानों और एडटेक कंपनियों के विरुद्ध लागू कानूनों/नियमों/विनियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आयोग ने छात्रों को भी सतर्क रहने को कहा है।
यूजीसी के सचिव प्रो मनिष आर जोशी के स्तर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कई उच्च शिक्षा संस्थानों/कॉलेजों ने आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त न होने वाले विदेशी-आधारित शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोगात्मक समझौते किये हैं। ऐसे विदेशी-आधारित शैक्षणिक संस्थानों/कॉलेजों में नामांकित छात्रों को डिग्री जारी करने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इसी प्रकार, कुछ एडटेक कंपनियाँ भी कुछ विदेशी विश्वविद्यालयों/संस्थानों के सहयोग से ऑनलाइन माध्यम से डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रमों की पेशकश करते हुए समाचार पत्रों/सोशल मीडिया/टेलीविज़न आदि में विज्ञापन दे रही हैं।
नोटिस में सचिव ने कहा है कि जबकि इस प्रकार का कोई भी व्यवस्था विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। साथ ही इन संस्थानों की डिग्रियाँ भी आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हैं। ऐसे में सभी दोषी उच्च शिक्षा संस्थानों और एडटेक कंपनियों के विरुद्ध लागू कानूनों/नियमों/विनियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
यूजीसी ने अभिभावकों और छात्रों को सावधानी बरतने का सुझाव देते हुए कहा है कि इसके बावजूद अगर छात्र दाखिला लेते हैं तो, वह अपने जोखिम और परिणामों पर करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास