विधानसभा मानसून सत्र: सरकार के विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा का बहिष्कार करेगी सपा

लखनऊ, 11 अगस्त ( वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) 13 अगस्त को 24 घंटे चलने वाली चर्चा में शामिल नहीं होगी। इसको लेकर पार्टी का कहना है कि इस तरह की चर्चा का कोई मतलब नहीं है, इसलिए विधानसभा में होने वाली चर्चा में सपा के सदस्य हिस्सा नहीं लेंगे।

पार्टी पहले दो दिन कार्य स्थगन के जरिये अहम मुद्दों को उठाने की तैयारी में जुटी है। सपा पहले दिन बाढ़, बिजली के निजीकरण, मजदूर व किसानों की समस्याओं को सदन में उठायेगी। जानकारी के मुताबिक 13 अगस्त को सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी जो लगातार 14 अगस्त 11 बजे तक चल सकती है । इस दौरान सदन में “उत्तर प्रदेश के विकास के सतत आयाम” विषय पर सरकार चर्चा होगी।
इसमें सभी मंत्री और विधायक प्रदेश के 2047 तक के विकास का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे। सदन में उस पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार के विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर तंज कसते हुए कहा था कि जो इतिहास में उलझे हैं, वो क्या विजन की बात करेंगे। भाजपाई पहले अपना मैनिफेस्टो उठाकर देखें कि उसमें से कुछ भी पूरा नहीं हुआ है। दरअसल भाजपा को मैनिफेस्टो का मेमोरी लॉस हो गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास