देश को ‘तिरंगा’ देने वाले पिंगली वेंकैया को याद किया मोदी ने

देश को ‘तिरंगा’ देने वाले पिंगली वेंकैया को याद किया मोदी ने

नयी दिल्ली 02 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ का प्रारंभिक डिजाइन तैयार करने वाले पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर नमन किया है।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से हर वर्ष की तरह इस बार भी ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अपनी सेल्फी या तस्वीरों को हर घर तिरंगा डाट कॉम पर साझा करने को कहा है।

श्री मोदी ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,“ पिंगली वेंकैया जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्हें हमें तिरंगा देने में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है, जो हमारा गौरव है! हमेशा की तरह, आइए ‘हरघरतिरंगा’ आंदोलन को मज़बूत करें और तिरंगा फहराएँ। अपनी सेल्फी या तस्वीरें हर हर तिरंगा डाट कॉम पर अपलोड करें।”

राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र द्वारा सुशोभित ध्वज है। इसकी कल्पना पिंगली वैंकैया ने की थी। राष्ट्रीय ध्वज को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता कुछ दिन पहले 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान-सभा की बैठक में अपनाया गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास