पितृपक्ष के मद्देनजर वाराणसी से गया के लिए विशेष बस सेवा शुरू

लखनऊ 21 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने पितृपक्ष के दौरान पिण्डदान एवं तर्पण के लिए गया जाने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा के दृष्टिगत विशेष परिवहन सेवा शुरू की है।

अंतरराज्यीय बस संचालन के तहत सारनाथ, वाराणसी से बोधगया बिहार के लिए बस सेवा संचालित होगी। बस का किराया वाराणसी से बिहार तक 465 रूपये निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार लखनऊ से मुजफ्फपुर के लिए एवं मेरठ से सोनीपत (हरियाणा) के लिए भी बसों का संचालन शुरू किया गया है। यह बसें सप्ताह में सातों दिन चलेगी। इन बसों में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। आरामदायक सीटें और दूसरी सुविधाएं भी मिलेगी।
परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयायशंकर सिंह ने बताया कि उक्त बस सेवा पितृपक्ष में जाने वाले श्रद्धालुओं के दृष्टिगत शुरू की गई है। इससे गया जाकर पिण्डदान करने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि वाराणसी (कैंट) से संचालित बस चन्दौली-सासाराम-औरंगाबाद-शेरघाटी-गया (बिहार) तक के लिए संचालित होगी। इस रूट के यात्रियों को इसका सीधा लाभ होगा। वाराणसी स्टेशन से रात्रि 8 बजे चलकर उक्त बस गया, बिहार चार बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार लखनऊ (आलमबाग बस टर्मिनल) से मुजफ्फरपुर का किराया 862 रूपये निर्धारित किया गया है। यह बस सेवा लखनऊ से रात्रि 2 बजे चलकर बाराबंकी, अयोध्या, गोरखपुर, तुमकुही, गोपालगंज होते हुए अगले दिन सुबह 4 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। मेरठ से सोनीपत के लिए चलने वाली बसें दिन में 3 फेरे लगाएंगी। यह बस बड़ौत डिपों से सुबह 6ः30 बजे, 10ः50 बजे एवं 15ः50 बजें चलकर सोनीपत जाएगी। यात्रियों को आवागमन में आ रही परेशानियों को देखते हुए उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने सोनीपत (हरियाणा) के लिए बस संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि उक्त बस संचालन से प्राइवेट व्हीकल पर श्रद्धालुओं की निर्भरता कम होगी, जो कि उनके खर्च और समय को भी बचाएगी। उन्होंने बताया कि उप्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पितृपक्ष में गया जाते है। उनकी सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने मंथन किया कि उप्र से बिहार को जोड़ते हुए बस संचालन किया जाए। यदि सब कुछ ठीक रहा तो उक्त बस संचालन को नियमित करने पर विचार किया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास