बाबा विश्वनाथ का तिरंगा श्रृंगार, नेमी भक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
वाराणसी, 15 अगस्त (वार्ता) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रातःकालीन मंगला आरती के दौरान बाबा श्री काशी विश्वनाथ का भव्य तिरंगा श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में 'हर हर महादेव' के उद्घोष गूंज उठा।
बाबा विश्वनाथ के नेमी भक्तों (नित्य दर्शनार्थियों) ने शापुरी मॉल से मैदागिन तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीत-संगीत के बीच सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखते ही बन रही थी।श्रद्धालु सरोज केसरी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा विश्वनाथ के नित्य दर्शनार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा विश्वनाथ से देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। काशीवासी भी इस यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इसके साथ ही, काशी के कैंट रेलवे स्टेशन को भी तिरंगे रंगों की लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें