जी यस टी बदलाव से उपभोक्ताओं को फायदे के साथ व्यापार को मिलेगी गति -- सिंघानिया
जीएसटी बदलाव से सीमेंट, कारें, एसी होंगे सस्ते
जीएसटी परिषद की मंजूरी के बाद 12% स्लैब की 99% वस्तुएं 5% में, और 28% स्लैब की 90% वस्तुएं 18% स्लैब में आ जाएंगी। सीमेंट, छोटी कारें, एसी सहित अनैक उत्पाद सस्ते होंगे, जिससे खपत बढ़ेगी साथ ही व्यापार को गति प्रदान होगी
सिंघानिया बताया सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार नया जीएसटी नियम लागू होने के बाद इंश्योरेंस और दूध जैसे जरूरी सामान भी सस्ते हो जाएंगे वहीं जीएसटी ढांचे में बदलाव से उपभोक्ताओं के पास खर्च करने के लिए अधिक पैसा बचेगा, जिससे अर्थव्यवस्था में मांग और समग्र उपभोग को बढ़ावा मिलेगा
पीएम मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी में बड़े बदलाव के वादे किए, निश्चित रूप से आम लोगों पर टैक्स का बोझ कम होगा। व्यापार के सुधारों से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और व्यापार करना आसान होगा वहीं व्यापार को हर स्तर पर बढ़ावा मिलेगा क्योंकि पुरे भारत में एक समान टैक्स लागू होगा वहीं कई दरों के टैक्स स्लैब से दो तरह के टैक्स स्लैब से व्यापारियों को लिखा पड़ी का बोझ कम होगा जो व्यापारियों हीत में तारिफे काबिल कदम है जिसका हम सभी हर्ष ध्वनि से स्वागत अभिनन्दन करते हैं इस शानदार जी यस टी बदलाव की जानकारी स्वतंत्रता दिवस पर देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को संस्था की तरफ से शीघ्र बधाई पत्र भेजा जा रहा है इस पत्र में उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को बहुत बड़ा तोहफा देने के बधाई दी जाएगी बैठक में आनंद गुप्ता पवन सिंघानिया शैलेश गोयल राजु गुप्ता राजकुमार अग्रवाल बिजय सिंघानिया रमेश कसौधन सन्तोष पोद्दार बिजय अग्रवाल उत्तम चन्द्र गुप्ता मनोज त्रिपाठी राजेंद्र अग्रवाल मुलचंद गुप्ता अजय जायसवाल मनोज गोयल धीरज गुप्ता सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें